1: A mind all
logic is like a knife all blade. It makes the hand bleed that uses it.
सिर्फ तर्क करने वाला दिमाग एक ऐसे चाक़ू की तरह है जिसमे
सिर्फ ब्लेड है. यह इसका प्रयोग करने वाले के हाथ से खून निकाल देता है.
2: Age
considers; youth ventures.
आयु सोचती है, जवानी करती है.
3: Bigotry tries
to keep truth safe in its hand with a grip that kills it.
कट्टरता सच को उन हाथों में सुरक्षित रखने
की कोशिश करती है जो उसे मारना चाहते हैं.
4: By plucking
her petals, you do not gather the beauty of the flower.
पंखुडियां तोड़ कर आप फूल की खूबसूरती नहीं इकठ्ठा करते.
5: Death is not
extinguishing the light; it is only putting out the lamp because the dawn has
come.
मौत प्रकाश को ख़त्म करना नहीं है; ये
सिर्फ दीपक को बुझाना है क्योंकि सुबह हो गयी है.
6: Depth of
friendship does not depend on length of acquaintance.
मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती .
7: Don’t limit a
child to your own learning, for he was born in another time.
किसी बच्चे की शिक्षा अपने ज्ञान तक सीमित मत रखिये, क्योंकि
वह किसी और समय में पैदा हुआ है.
7:Emancipation from
the bondage of the soil is no freedom for the tree.
मिटटी के बंधन से मुक्ति पेड़ के लिए आज़ादी नहीं है
8: Every child
comes with the message that God is not yet discouraged of man.
हर बच्चा इसी सन्देश के साथ आता है कि भगवान अभी तक
मनुष्यों से हतोत्साहित नहीं हुआ है.
9: Every
difficulty slurred over will be a ghost to disturb your repose later on.
हर एक कठिनाई जिससे आप मुंह मोड़ लेते हैं,एक
भूत बन कर आपकी नीद में बाधा डालेगी.
10: Everything
comes to us that belongs to us if we create the capacity to receive it.
जो कुछ हमारा है वो हम तक आता है ; यदि
हम उसे ग्रहण करने की क्षमता रखते हैं.
11: Facts are many,
but the truth is one.
तथ्य कई हैं पर सत्य एक है.
12: Faith is the
bird that feels the light when the dawn is still dark.
आस्था वो पक्षी है जो सुबह अँधेरा होने पर भी उजाले को
महसूस करती है.
13: From the
solemn gloom of the temple children run out to sit in the dust, God watches
them play and forgets the priest.
मंदिर की गंभीर उदासी से बाहर भागकर बच्चे धूल में बैठते
हैं, भगवान् उन्हें खेलता देखते हैं और पुजारी को भूल जाते हैं.
14: He who is too
busy doing good finds no time to be good.
वो जो अच्छाई करने में बहुत
ज्यादा व्यस्त है ,स्वयं अच्छा होने के लिए समय नहीं निकाल पाता.
15: I have become
my own version of an optimist. If I can’t make it through one door, I’ll go
through another door – or I’ll make a door. Something terrific will come no
matter how dark the present.
मैं एक आशावादी होने का अपना ही संसकरण बन गया हूँ. यदि मैं
एक दरवाजे से नहीं जा पाता तो दुसरे से जाऊंगा- या एक नया दरवाजा बनाऊंगा. वर्तमान
चाहे जितना भी अंधकारमय हो कुछ शानदार सामने आएगा.
16: I slept and
dreamt that life was joy. I awoke and saw that life was service. I acted and
behold, service was joy.
मैं सोया और स्वप्न देखा कि जीवन आनंद है. मैं जागा और देखा
कि जीवन सेवा है. मैंने सेवा की और पाया कि सेवा आनंद है.
17: If you shut
the door to all errors, truth will be shut out.
यदि आप सभी गलतियों के लिए दरवाजे बंद कर देंगे तो सच बाहर
रह जायेगा.
18: In Art, man
reveals himself and not his objects.
कला में व्यक्ति खुद को उजागर करता है कलाकृति को नहीं.
19: Let us not pray
to be sheltered from dangers but to be fearless when facing them.
हम ये प्रार्थना ना करें कि हमारे ऊपर खतरे न आयें, बल्कि
ये करें कि हम उनका सामना करने में निडर रहे.
=
20: Life is given to us, we earn it
by giving it.
जीवन हमें दिया गया है, हम इसे देकर
कमाते हैं.
21: Love does not
claim possession, but gives freedom.
प्रेम अधिकार का दावा नहीं करता , बल्कि
स्वतंत्रता देता है.
22: Love is the only
reality and it is not a mere sentiment. It is the ultimate truth that lies at
the heart of creation.
केवल प्रेम ही वास्तविकता है , ये
महज एक भावना नहीं है.यह एक परम सत्य है जो सृजन के ह्रदय में वास करता है.
23: Music fills
the infinite between two souls.
संगीत दो आत्माओं के बीच के अनंत को भरता है.
24: The burden of
the self is lightened when I laugh at myself.
जब मैं खुद पर हँसता हूँ तो मेरे ऊपर से मेरा बोझ कम हो
जाता है.
25: The butterfly
counts not months but moments, and has time enough.
तितली महीने नहीं क्षण गिनती है, और
उसके पास पर्याप्त समय होता है.
26: The flower
which is single need not envy the thorns that are numerous.
अकेले फूल को कई काँटों से इर्ष्या करने की ज़रुरत नहीं
होती.
27: The highest
education is that which does not merely give us information but makes our life
in harmony with all existence.
उच्चतम शिक्षा वो है जो हमें सिर्फ जानकारी ही नहीं देती
बल्कि हमारे जीवन को समस्त अस्तित्व के साथ सद्भाव में लाती है.
28: The water in
a vessel is sparkling; the water in the sea is dark. The small truth has words
which are clear; the great truth has great silence.
बर्तन में रखा पानी चमकता है; समुद्र का पानी
अस्पष्ट होता है. लघु सत्य स्पष्ठ शब्दों से बताया जा सकता है, महान
सत्य मौन रहता है.
29: Those who own
much have much to fear.
जिनके स्वामित्व बहुत होता है उनके पास डरने को बहुत कुछ
होता है.
30: To be
outspoken is easy when you do not wait to speak the complete truth.
मुखर होना आसान है जब आप पूर्ण सत्य बोलने की प्रतीक्षा
नहीं करते.
31: Trees are Earth’s
endless effort to speak to the listening heaven.
पृथ्वी द्वारा स्वर्ग से बोलने का अथक प्रयास हैं ये पेड़.
32: We come
nearest to the great when we are great in humility.
हम महानता के सबसे करीब तब होते हैं जब हम विनम्रता में
महान होते हैं.
33: We gain
freedom when we have paid the full price.
हम तब स्वतंत्र होते हैं जब हम पूरी कीमत चुका देते हैं.
34: We live in
the world when we love it.
हम दुनिया में तब जीते हैं जब हम उसे प्रेम करते हैं.
35: What is Art?
It is the response of man’s creative soul to the call of the Real.
कला क्या है ? यह इंसान की
रचनात्मक आत्मा की यथार्थ के पुकार के प्रति प्रतिक्रिया है.
36: You can’t
cross the sea merely by standing and staring at the water.
सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते.
37: Your idol is
shattered in the dust to prove that God’s dust is greater than your idol.
आपकी मूर्ती का टूट कर धूल में मिल जाना इस बात को साबित
करता है कि इश्वर की धूल आपकी मूर्ती से महान है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें